मनोरंजन

जैस्मीन भसीन की मां को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

Shubhra Nandy
4 May 2021 12:00 PM IST
जैस्मीन भसीन की मां को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी
x
टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) की मां ने कोरोना वायरस को मात दे दिया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) की मां ने कोरोना वायरस को मात दे दिया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है. जैस्मीन भसीन के फैंस लगातार उनकी मां के लिए दुआ कर रहे थे.

जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin Mother) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मेरी मां अब बेहतर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. आपकी प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद. सुरक्षित रहें और लोगों का ध्यान रखें.' जैस्मीन भसीन इस वक्त जम्मू में हैं. कुछ दिन पहले ही ने ट्विटर पर अपनी निराशा जाहिर की है. उन्होंने बताया कि वे मेडिकल सुविधाओं के अभाव से बिलकुल टूट गई हैं. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी कोविड-19 से पीड़ित मां को भी इन स्थितियों का सामना करना पड़ा था.



जैस्मीन ने हर रोज होने वाली मौतों, अस्पतालों में बैड तलाशने के लिए कोशिश कर रहे लोगों और ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को लेकर ट्वीट किया. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले, उनका परिवार भी इसी स्थिति से जूझ रहा था. उसकी मां गंभीर रूप से बीमार थी और अस्पताल में बैड तलाशना, एक चुनौती बन गया था. उन्होंने कहा कि वे महसूस कर सकती हैं कि हर कोई उस दर्द से गुजर रहा है, जब उनके बूढ़े पिता अपनी मां की देखभाल के लिए जद्दोजहद कर रहे थे. आखिर में, एक्ट्रेस ने कहा कि हर कोई इसी हालात से गुजर रहा है.
ईटाइम्स से बात करते हुए, एक्ट्रेस ने कहा था कि कोविड-19 की दूसरी लहर इतनी खराब कैसे है कि कोई अपने घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं है. महामारी के कारण, हर कोई अकेलेपन से जूझ रहा है. वे कहती हैं, 'ज्यादातर लोग अकेलेपन से पीड़ित हैं, अकेले हैं या घरों में बंद हैं. सौभाग्य से हमने सही निर्णय किया और अली के परिवार के पास जम्मू आ गई.' उन्होंने कहा कि वे और अली दोनों परिवार और दोस्तों के आस-पास रहने से खुश हैं.


Next Story