मनोरंजन

mubai : जैस्मिन भसीन ने दी मां की तबीयत की जानकारी

Mohammed Raziq
1 Jun 2024 2:00 PM IST
mubai : जैस्मिन भसीन ने दी मां की तबीयत की जानकारी
x
मुंबई mubai : मु बिग बॉस’ फेम जैस्मिन भसीन मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। जैस्मिन को अक्सर उनके बॉयफ्रेंड एक्टर अली गोनी के साथ स्पॉट किया जाता है। जैस्मिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर खुद से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। अब जैस्मिन ने अपनी मां की तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मां हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रही हैं।
जैस्मिन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए मम्मी को सबसे मजबूत बताया है। तस्वीर में वह बेड पर लेटी हुई मुस्कुरा रही हैं। हालांकि जैस्मिन ने यह नहीं बताया कि उनकी मां को क्या तकलीफ है। एक दूसरी तस्वीर में जैस्मिन चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिखीं। यह पोस्ट सामने आने के बाद जैस्मिन के फैंस उनकी मां के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जैस्मिन ने साउथ फिल्म इंडस्ट्रीSouth film industry से करिअर शुरू किया था। बाद में वह टशन-ए-इश्क, रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 14’ में नजर आईं। जैस्मिन पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। जैस्मिन हाल ही अली के साथ छुट्टियां मना कर लौटी हैं। दोनों ने ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की थीं।
Next Story