मनोरंजन
जैस्मिन भसीन ने पंजाबी सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, वायरल हुआ Video
Shubhra Nandy
1 May 2021 8:32 AM IST

x
मशहूर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) सोशल मीडिया पर इन दिनों छा गई हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मशहूर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) सोशल मीडिया पर इन दिनों छा गई हैं. कभी वे अपने नए गाने के रिलीज के लेकर सुर्खियों में रहती हैं. तो कभी अपने दोस्त अली गोनी (Aly Goni) के साथ चर्चाओं में आ जाती हैं. वहीं अब एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो पर जमकर फैंस के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. अजीब बात तो ये है कि एक्ट्रेस कहीं और नहीं बल्कि बाथरूम में पंजाबी गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.
दरअसल बिग बॉस फेम जैस्मिन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बाथरूम और होटल के बाहर डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो वे पंजाबी गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने व्हाइट टॉप से साथ ही एंकल जींस कैरी की है. वे होटल के अलग-अलग डायरेक्शन में जोशाला पंजाबी डांस कर एंजॉय कर रही हैं. बता दें कि अली और जैस्मिन (Jasmin Bhasin) इन दिनों साथ में टाइम स्पेंड करते हैं. दोनों के वीडियोज वायरल होते रहते हैं.
हाल ही में जैस्मिन (Jasmin Bhasin) का अली गोनी के साथ म्यूजिक वीडियो तेरा सूट रिलीज हुआ था. टोनी कक्कड़ के इस गाने को फैंस ने काफी पसंद दिया. बता दें कि अब दोनों का एक और गाना रिलीज हो गया है. दोनों का नया गाना तू भी सताया जाएगा लोगों का काफी पसंद आ रहा है. इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है. आए दिनों दोनों सर्खियों में बने रहते हैं.
Next Story





