मनोरंजन
'Bigg Boss 14' में एंट्री मारने से पहले जैस्मिन भसीन ने काटे लम्बे बाल, बदला पूरा LOOK
Shubhra Nandy
25 Jan 2021 6:14 PM IST

x
'बिग बॉस 14' के फिनाले से पहले मेकर्स इसे दिलचस्प बनाने के लिए कई प्लानिंग कर रहे हैं। जल्द ही घर में कनेक्शन वीक के दौरान कई नए लोगों की एंट्री होने वाली है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'बिग बॉस 14' के फिनाले से पहले मेकर्स इसे दिलचस्प बनाने के लिए कई प्लानिंग कर रहे हैं। जल्द ही घर में कनेक्शन वीक के दौरान कई नए लोगों की एंट्री होने वाली है। कनेक्शन वीक के दौरान घर में आए सदस्य एक हफ्ते तक घर के अंदर ही रहेंगे। जैस्मिन भसीन ने भी सलमान खान (Salman Khan) के इस शो में दोबारा एंट्री मारने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के घर में जैस्मिन भसीन अपने खास दोस्त अली गोनी को सपोर्ट करने के लिए ही आएंगी। जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने 'बिग बॉस 14' के घर में एंट्री मारने से पहले अपना पूरा लुक ही चेंज कर लिया है।
जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वो अपने बालों पर कैंची चलाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैस्मिन भसीन ने कैप्शन में ये बात क्लियर की है कि वो इन दिनों बालों की ड्राइनेस से काफी परेशान हैं। जैस्मिन भसीन ने इसके तुरंत बाद ही नए लुक की तस्वीरों को भी शेयर किया है। जैस्मिन भसीन का नया लुक उनके फैंस को तो काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी नई तस्वीरों पर लगातार कमेंट की बरसात कर रहे हैं।
नीचे देखें जैस्मिन भसीन की नई तस्वीरें
कैसा होगा अली गोनी का रिएक्शन?
अली गोनी को जैस्मिन भसीन के लम्बे बाल काफी पसंद है। 'बिग बॉस 14' के घर में अली गोनी अक्सर जैस्मिन भसीन के सिर की मालिश किया करते थे। अब जब जैस्मिन भसीन 'बिग बॉस 14' के घर में दोबारा आएंगी तो देखना होगा कि उनका नया लुक अली गोनी को कैसा लगता है।
रुबीना दिलाइक का गेम खराब करेंगी जैस्मिन भसीन?
देखा जाए तो इस समय शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रुबीना दिलाइक ही हैं। दूसरी ओर अली गोनी भी इस गेम शो में सही तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। अगर अली गोनी को ये शो जीतना है तो उन्हें रुबीना दिलाइक से एक कदम आगे ही रहना होगा। ऐसे में हो सकता है कि अपनी एंट्री के साथ ही जैस्मिन भसीन रुबीना दिलाइक का गेम खत्म करना चाहें।
Next Story





