मनोरंजन

जैस्मिन भसीन और अली गोनी को हुआ था कोरोना

Triveni
24 May 2021 1:42 AM GMT
जैस्मिन भसीन और अली गोनी को हुआ था कोरोना
x
जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी के मशहूर कपल में से एक हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी के मशहूर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों ने 'बिग बॉस 14' में करीब से देखा और उन्हें पसंद किया। 'बिग बॉस' खत्म होने के कुछ समय बाद दोनों जम्मू गए थे जहां अली गोनी का घर है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब जानकारी सामने आई है कि पिछले महीने उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था।

एक हफ्ते बाद हुए थे ठीक
रिपोर्ट के मुताबिक जैस्मिन और अली गोनी जम्मू में रहते हुए कोरोना संक्रमित हुए थे हालांकि एक हफ्ते बाद ही वो ठीक हो गए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक सूत्र ने कहा कि 'जैस्मिन और अली का टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था और एक हफ्ते बाद उनका टेस्ट निगेटिव आया। रिकवरी के दौरान उन्होंने खुद को सकारात्मक रखने की पूरी कोशिश की।' रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि जैस्मिन ने इस खबर की पुष्टि की है।

कहां हैं जैस्मिन और अली?
फिलहाल जैस्मिन वापस मुंबई लौट आई हैं जबकि अली अभी भी जम्मू में हैं वो कुछ समय बाद मुंबई लौटेंगे। दोनों काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
'बिग बॉस' से रिश्ता हुआ मजबूत
बता दें कि जैस्मिन और अली ने 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 में हिस्सा लिया था। दोनों की दोस्ती की शुरुआत इसी शो से हुई। 'बिग बॉस 14' में आने के बाद उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। शो में अली, जैस्मिन को सपोर्ट करने पहुंचे थे। वो फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे थे।
अली गोनी और जैस्मिन का म्यूजिक वीडियो 'तू भी सताया जाएगा' अभी कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया। इसे फैंस ने काफी पसंद किया।


Next Story