मनोरंजन
हाथों में लाल चूड़ा पहने स्पॉट हुई Jasmin Bhasin, बॉयफ्रेंड अली गोनी संग कर ली शादी?
Rounak Dey
15 Oct 2022 3:08 AM GMT

x
फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली है।
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी सीरियल अदाकारा जैस्मिन भसीन हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुई हैं। जहां अदाकारा लाल चूड़ा पहने दिखी। अदाकारा जैस्मिन भसीन की ये तस्वीरें देख उनके फैंस शॉक हैं। जैस्मिन भसीन की तस्वीरें देख फैंस के मन में सवाल उठे कि क्या अदाकारा ने गुपचुप शादी कर ली। दिलचस्प बात ये है कि इन तस्वीरों में अदाकारा जैस्मिन भसीन जमकर अपने लाल चूड़े को फ्लॉन्ट करती दिखीं। जैस्मिन भसीन की ये तस्वीरें सामने आते ही खलबली मचा चुकी हैं। अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं। देखें फोटोज।
लाल चूड़ा पहने दिखीं जैस्मिन भसीन
टीवी सीरियल अदाकारा जैस्मिन भसीन हाल ही में लाल रंग का चूड़ा पहने हुए दिखीं। जिसके बाद उन्हें देख फैंस भी शॉक्ड हैं।
करवाचौथ के एक दिन बाद क्यों पहना जैस्मिन भसीन ने चूड़ा?
दरअसल, चूड़ा पहनना नई नवेली पंजाबी सुहागन महिलाओं की परंपरा है। शादी के 1 साल तक पंजाबी न्यूली वेडेड महिलाएं लाल चूड़ा पहनती हैं। इसलिए ही एक्ट्रेस की ये तस्वीरें फैंस को हैरान कर रही हैं।
तो क्या अली गोनी संग ले लिए जैस्मिन भसीन ने फेरे?
बता दें कि एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन लंबे वक्त से अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर सीरियस भी हैं और कई दफा शादी का इशारा दे चुके हैं।
तो क्या हो चुकी है अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी?
यही वजह है कि अदाकारा जैस्मिन भसीन की ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली है।
Next Story