मनोरंजन
केक को देख इस तरह खुश हुईं जैस्मिन भसीन, देखें मजेदार VIDEO
Shubhra Nandy
31 July 2021 10:28 AM IST

x
बिग बॉस 14 के बाद से अली गोनी और राहुल वैद्य के बीच जिगरी दोस्ती हो गई है.
बिग बॉस 14 के बाद से अली गोनी और राहुल वैद्य के बीच जिगरी दोस्ती हो गई है. बिग बॉस के घर के अंदर बना दोनों का जबरदस्त बॉन्ड आज भी बरकरार है. अली गोनी की वजह से राहुल जैस्मिन भसीन के भी अच्छे दोस्त बन गए हैं और यही वजह रही कि दोनों राहुल-दिशा की शादी के हर एक फंक्शन में दिखाई दिए. अब ऐसे में इन चारों का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक रेस्टोरेंट में लंच एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
लंच पर गए 'जैसली' और 'दिशुल'
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मिन भसीन, अली गोनी, राहुल वैद्य और उनकी नई नवेली दुल्हन दिशा परमार लंच पर गए हैं. ये चारों किसी रेस्टोरेंट में हैं और जमकर अपना फूड एन्जॉय कर रहे हैं. इस दौरान चारों मस्ती करते हुए भी देखे जा सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जैस्मिन केक देखती हैं, वे बच्चों की तरह चिल्लाने लगती हैं. वहीं अली गोनी वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इन चारों के फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वे इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इस पर अब तक 2 लाख 76 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "मेरे 2 फेवरेट कपल". वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं, "जैस्मिन का रिएक्शन". इस तरह से फैन्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं.
Next Story





