मनोरंजन

जैस्मिन भसीन की अली गोनी से हुई ब्रेकअप, जानिए क्या है पूरी सच्चाई?

Neha Dani
15 Feb 2022 5:54 AM GMT
जैस्मिन भसीन की अली गोनी से हुई ब्रेकअप, जानिए क्या है पूरी सच्चाई?
x
जैस्मिन और अली को बिग बॉस 14 के घर से बाहर आने के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में देखा गया था। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं।

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के कंट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में हिस्सा लिया था। इस शो में ही दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। जैस्मिन भसीन जब घर से बेघर हुई थीं, तब अली गोनी को बुरी तरह रोते हुए देखा गया था। बिग बॉस 14 से बाहर आने के बाद जैस्मिन भसीन और अली गोनी को कई बार एक साथ देखा गया। हालांकि अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई उनके मुताबिक जैस्मिन भसीन और अली गोनी का ब्रेकअप हो गया है?





जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इतना ही नहीं जैस्मिन भसीन को कई बार अली गोनी के साथ भी फोटोज शेयर करते हुए देखा गया। फैंस भी इस कपल को एक-साथ देखने के बाद कमेंट्स करते हुए खूब तारीफ करते हैं। जैस्मिन भसीन की एक फोटो ने सभी फैंस को असमंजस में डाल दिया है। कई लोग कह रहे हैं कि जैस्मिन भसीन को दुबई में बॉयफ्रेंड मिल गया है। दरअसल जैस्मिन भसीन की एक दोस्त पूर्वा राणा ने एक्ट्रेस की एक फोटो साझा की, जिसमें जैस्मिन को एक चिम्पांजी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को कैप्शन दिया गया, 'जैस्मिन भसीन शहर में हैं और ये है मेरा दुबई बॉयफ्रेंड।'
इस फोटो को देखने के बाद कई लोग कयास लगा रहे थे कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि ये सिर्फ अफवाह है। दोनों अभी भी साथ में हैं और अपनी लव लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर भी जैस्मिन ने अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ फोटो साझा की थी। जैस्मिन और अली को बिग बॉस 14 के घर से बाहर आने के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में देखा गया था। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं।


Next Story