मनोरंजन
'फादर्स डे' पर जन्नत जुबैर ने पापा संग शेयर की तस्वीर, बोली- शब्द नही हैं प्यार बयां करने की लिए...
Shubhra Nandy
20 Jun 2021 2:02 PM IST

x
टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो छाए रहते हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो छाए रहते हैं. आए दिन वो फैन्स के साथ अपने फोटो और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. हालही में उन्होंने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थीं. उनके स्टाइलिश लुक को फैन्स ने खूब पसंद किया था. फिलहाल उन्होंने 'फादर्स डे' पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर से उन्होंने पिता को अपना प्यार जाहिर किया है.
जन्नत जुबैर ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस तस्वीर में उनके साथ उनके पिता और भाई भी नजर आ रहे हैं. तस्वीर के जरिए उन्होंने पिता को अपना प्यार समर्पित किया है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'प्रिय पापा, मैं जानती हूं कि आप हमेशा प्यार और पोषण करने वाले, स्नेह, कोमल और देखभाल करने और विचारशील होने के लिए हैं. यह न केवल मुझे गौरवान्वित करता है बल्कि मुझे उन सभी उपहारों को संजोता है जो जीवन ने मुझे आपने दिए हैं. आपके लिए मेरे प्यार का वर्णन करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं! मैं बहुत आभारी हूं कि आप मेरे हो! हैप्पी फादर्स डे'. उनकी इस तस्वीर को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं.
जन्नत जुबैर टीवी की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने छोटी उम्र में बहुत बड़ा नाम कमा लिया है. टीवी जगत के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है. जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'फुलवा' से की थी, जिसमें उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था.
Next Story





