मनोरंजन

Jannat Zubair को Rohit Shetty से पंगा लेना पड़ा भारी, फिल्ममेकर के हाथ उठाते ही लगीं रोने

Rounak Dey
29 Jun 2022 11:10 AM IST
Jannat Zubair को Rohit Shetty से पंगा लेना पड़ा भारी, फिल्ममेकर के हाथ उठाते ही लगीं रोने
x
एक्ट्रेस वहां बैठकर रोने लगीं। दूसरी ओर एक्ट्रेस का यह अंदाज देख खुद रोहित शेट्टी भी हैरान रह गए।

Khatron Ke Khiladi 12: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 12' में खूब धूम मचा रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अच्छी परफॉर्मेंस देते हुए आगे बढ़ रही हैं। खास बात तो यह है कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी से भी जन्नत जुबैर की काफी अच्छी बॉन्डिंग बन गई है। हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 12' के सेट से जन्नत जुबैर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोहित शेट्टी को फाइट करने के लिए न्योता देती नजर आईं। लेकिन जैसे ही रोहित शेट्टी ने जन्नत जुबैर के माथे पर हिट किया, एक्ट्रेस वहां बैठकर रोने लगीं। दूसरी ओर एक्ट्रेस का यह अंदाज देख खुद रोहित शेट्टी भी हैरान रह गए।




Next Story