मनोरंजन

जन्नत जुबैर ने खरीदा अपने सपनों का घर, पिता-भाई संग ''फ्यूचर होम'' को बनता देख बोलीं...

Rounak Dey
16 Sep 2022 5:07 AM GMT
जन्नत जुबैर ने खरीदा अपने सपनों का घर, पिता-भाई संग फ्यूचर होम को बनता देख बोलीं...
x
जो हर एपिसोड के लिए 18 लाख की भारी फीस ले रही थीं।

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर रहमानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जन्नत ने सीरियल 'दिल मिल गए', 'काशी - अब ना रहे तेरा कागज़ कोरा', 'फुलवा', 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' और 'तू आशिकी' जैसे कई हिट शोज में काम किया है। यही नहीं एक्ट्रेस साल 2018 की बॉलीवुड फिल्म 'हिचकी' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 21 साल की जन्नत जुबैर इस समय करियर के उस प्वाइंट पर है जहां रहने का सपना हर बच्चा देखता है।



वहीं अब जन्नत जुबैर ने मुंबई में सपनों का आशीयाना खरीदा। अपने सपनों के घर की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो फिलहाल अभी तैयार हो रहा है। यह तस्वीरें घर के निर्माण स्थल से ली गई थीं जिनमें एक्ट्रेस को अपने पिता जुबैर अहमद रहमानी और भाई अयान जुबैर के साथ अपने 'फ्यूचर होम' की ओर देखते हुए खड़े देखा जा सकता है।


इन तस्वीरों के साथ जन्नत ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा- क्योंकि सपने सच होते हैं सपनों के घर की कहानी जिसे सुनकर बड़ी हुई हूं, आखिरकार मेरी आंखों के सामने है।


जन्नत जुबैर को कुछ वक्त पहले एक्शन रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा गया था जिसमें वे सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट में से एक थीं।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जन्नत जुबैर शो में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली कंटेस्टेंट भी थीं जो हर एपिसोड के लिए 18 लाख की भारी फीस ले रही थीं।

Next Story