मनोरंजन

जन्नत जुबैर ने फिर दिखाईं अदाएं, कैमरे के सामने दिए सिजलिंग पोज

Rounak Dey
27 Sept 2022 9:31 AM IST
जन्नत जुबैर ने फिर दिखाईं अदाएं, कैमरे के सामने दिए सिजलिंग पोज
x
उनके पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए खूब कमेंट्स कर रहे हैं.

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने बतौर बाल कलाकार के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और आज वह देखते ही देखते ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. जन्नत ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर घर-घर में एक खास पहचान हासिल कर ली है. एक्ट्रेस अपने किसी प्रोजेक्ट के कारण, तो कभी अपनी बोल्ड अदाओं के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं.

सोशल मीडिया लवर हैं जन्नत
वहीं, दूसरी ओर जन्नत अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. लगभग हर दिन फैंस को उनका बोल्ड लुक देखने को मिल जाता है. ऐसे में इंस्टाग्राम पर भी उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग हो चुकी है. इस कारण उनका हर पोस्ट तेजी से वायरल होता रहता है. अब फिर से जन्नत ने अपने नए फोटोशूट की झलक दिखाई है.
जन्नत ने फिर दिखाईं अदाएं
जन्नत ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं.
फोटोज में उन्हें ब्राउन कलर की फ्रंट कट ड्रेस पहने देखा जा सकता है. इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्मोकी मेकअप किया है.
एक्ट्रेस ने दिए सिजलिंग पोज
यहां जन्नत ने हाई पोनीटेल बनाई है. एक्ट्रेस कैमरे के सामने बेबाकी के साथ अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं. इस लुक में वह इतनी बोल्ड लग रही हैं कि उन पर से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. उनके पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए खूब कमेंट्स कर रहे हैं.
Next Story