भारत

जन्नत फिल्म की एक्ट्रेस सोनल चौहान ने किया 2022 का वेलकम, ब्लैक बिकिनी मे शेयर की हसीन तस्वीर

jantaserishta.com
1 Jan 2022 4:26 PM IST
जन्नत फिल्म की एक्ट्रेस सोनल चौहान ने किया 2022 का वेलकम, ब्लैक बिकिनी मे शेयर की हसीन तस्वीर
x

नई दिल्ली: नये साल के पहले दिन एक्ट्रेस सोनल चौहान का नया पोस्ट आ गया है. सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2022 की पहली तस्वीर शेयर की है. बॉलीवुड फिल्मों से लेकर साउथ फिल्मों तक अपना जलवा दिखाने वाली सोनल चौहान ने तस्वीर से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. एक्ट्रेस के गॉर्जियस लुक को देखने के बाद उनके फैंस का दिन बन गया है.

तस्वीर में सोनल चौहान समुद्र तट पर बैठी दिखाई दे रही हैं. सूरज की रोशनी का लुत्फ लेती सोनल चौहान बिकनी पहने बैठी दिख रही हैं. ब्लैक बिकनी में एक्ट्रेस को देख कर उन पर निगाहें टिकी रह जायेंगी. तस्वीर शेयर करते हुए वो लिखती हैं कि नई शुरुआत के मैजिक को गले लगाते हुए. सोनल चौहान बॉलीवुड से दूर रह कर भी अपनी सोशल मीडिया के जरिये हेडलाइन में बनी रहती हैं.


सोनल चौहान ने अपने करियर की शुरुआत हिमेश रेशामिया की फिल्म 'आप का सुरूर' से की थी. इसके बाद उन्होंने 'जन्नत' फिल्म में इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर की. फिल्म में सोनल चौहान लीड रोल में थी. 'जन्नत' में लोगों को इमरान हाशमी और सोनल चौहान की केमिस्ट्री खूब पसंद आई. फिल्म सुपरहिट हुई और सोनल चौहान को एक पहचान मिली.


'जन्नत' की सफलता के बाद लगा था कि वो बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेंगी, पर ऐसा हुआ नहीं. सोनल चौहान को बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में नहीं मिलीं, जिसके बाद उन्होंने साउथ फिल्मों की ओर रुख कर लिया. कमाल की बात ये है कि ज्यादा फिल्में न करने के बावजूद सोनल चौहान की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है. वो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस से कनेक्शन बनाये रखती हैं. बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के अलावा सोनल चौहान वेबसीरीज में भी नजर आ चुकी हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story