मनोरंजन
पिता बोनी कपूर के साथ डीप नेक ड्रेस में नजर आईं जान्हवी, देखने वालों का भी हो गया बुरा हाल
Rounak Dey
1 Aug 2022 2:53 PM IST

x
वहीं अब हालिया रिलीज हुई 'गुड लक जैरी' में उनका अलग ही रूप देखने को मिल रहा है।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर स्टारर गुड लक जेरी हाल ही में पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इसी बीच बीती रात उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग होस्ट की गई, जहां जाह्नवी अपने व्हाइट लुक से लाइमलाइट चुराती दिखी। एक्ट्रेस अपने पिता बोनी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ स्क्रीनिंग में पहुंची। अब उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो जाह्नवी कपूर डीप नेक व्हाइट बॉडीकोन ड्रेस में बेहद स्टनिंग दिखीं।
इस लुक को उन्होंने न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स के साथ कंप्लीट किया। ओवरऑल लुक में वह काफी अट्रैक्टिव लगीं।
वहीं उनकी बहन खुशी और पापा बोनी भी व्हाइट लुक में ही नजर आए। कैमरे के सामने दोनों एक्ट्रेस अपने पिता के साथ परफेक्ट पोज देती दिखीं।
बता दें, 'धड़क' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री को 'गुंजन सक्सेना' और 'रूही' जैसी फिल्में दे चुकी है। वहीं अब हालिया रिलीज हुई 'गुड लक जैरी' में उनका अलग ही रूप देखने को मिल रहा है।
Next Story





