मनोरंजन
'द कपिल शर्मा शो' में आने को बेकरार थीं जान्हवी, शो के प्रति प्यार का किया इजहार
jantaserishta.com
2 Nov 2022 5:46 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिली' को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। वह सनी कौशल और मनोज पाहवा अभिनीत अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। हाल ही में, जान्हवी कपूर फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' पहुंचीं। यह फिल्म एक मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है।
कैमरे के पीछे के पलों को शेयर करने के अलावा, एक्ट्रेस ने बताया कि वह काफी समय से शो में आने की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण उनकी हर एक प्लानिंग फेल हो रही थी, लेकिन अब, आखिरकार वह शो में आ गई हैं।
जान्हवी ने कहा, "मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आज मैं 'द कपिल शर्मा शो' पर आ गई हूं। आज लगता है कि शायद मैं इस शो में आने के बाद स्टार बनने के एक कदम और करीब आ गई हूं।"
शो के आने को लेकर कपिल से जान्हवी ने कहा, "सर आप केवल मुझे डेट नहीं दे रहे थे। जब 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' रिलीज होने वाली थी, उस समय लॉकडाउन चल रहा था इसलिए मैं नहीं आ सकीं।"
उन्होंने कहा, फिल्म के रिलीज होने से पहले, उन्होंने प्रोमोशन के लिए शो को चुना था।
एक्ट्रेस ने कहा, हर फिल्म की रिलीज से पहले, प्रोमोशन इंवेट जिसे मैं तय करती और चुनती हूं, वह 'द कपिल शर्मा शो' है। उन्होंने कहा, आज मैंने जो साड़ी पहनी है, उसे मैंने शो में आने के लिए एक महीने पहले ही तय कर ली थी और आज मुझे यह साड़ी पहनने का अवसर मिला।
'द कपिल शर्मा शो' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।
TagsJanhvi Kapoor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





