मनोरंजन

जान्हवी, खुशी और अंशुला डैड बोनी कपूर के साथ 'वलीमाई' की स्क्रीनिंग में हुए शामिल, देखें वीडियो

Neha Dani
28 Feb 2022 11:18 AM GMT
जान्हवी, खुशी और अंशुला डैड बोनी कपूर के साथ वलीमाई की स्क्रीनिंग में हुए शामिल, देखें वीडियो
x
अजित कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा हुमा कुरैशी, कार्तिकेय गुम्माकोंडा और गुरबानी जज भी फिल्म में हैं।

फिल्ममेकर बोनी कपूर की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'वलिमै(Valimai)' आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। रविवार को मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। जहां बोनी कपूर संग उनकी तीनों बेटियां जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर भी पहुंची। स्क्रीनिंग के बाद चारों को मीडिया ने स्पॉट किया और इन सभी ने कई सारी फोटोज भी क्लिक कराई, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

फिल्म 'वलिमै' की स्क्रीनिंग का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा है, जो कि एक पैपराजी द्वारा लिया गया है। वीडियो में बोनी ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना है, वहीं जाह्नवी ने स्क्रीनिंग के लिए व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी। खुशी ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी, जबकि अंशुला ने एनिमल प्रिंट वाली शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी। इस दौरान बोनी कपूर के भाई और अभिनेता संजय कपूर भी स्क्रीनिंग पर नजर आए।


आपको बता दें कि हाल ही में अंशुला कपूर अपने ट्रांसफॉर्मेंशन को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की थी। इसमें उनका वजन काफी घटा हुआ दिख रहा था। अंशुला की इस तस्वीर ने सभी को चौंका दिया था। पोस्ट शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा था, 'अपना मेकअप उतारिए। अपने बाल खोल दीजिए। सांस लीजिए और आईने में देखिए। क्या आप अपने आपको पसंद करते हैं ? क्योंकि मैं अपने आपको पसंद करती हूं।'
बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'वलिमै' बीते शुक्रवार यानी 25 फरवरी को रिलीज हुई है। जो कि एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। वलिमै को तमिल के अलावा तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को ओपनिंग से ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 'वलिमै' में कॉलीवुड एक्टर अजित कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा हुमा कुरैशी, कार्तिकेय गुम्माकोंडा और गुरबानी जज भी फिल्म में हैं।


Next Story