मनोरंजन

पिता बोनी कपूर संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी जान्हवी कपूर, इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

Kajal Dubey
21 Jun 2022 2:39 PM GMT
पिता बोनी कपूर संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी जान्हवी कपूर, इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर
x
पढ़े पूरी खबर
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इस समय अपनी फिल्म गुडलक जैरी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। हाल ही में इसका पोस्टर भी लॉन्च किया गया था। जिसमें जान्हवी डरी सहमी नजर रही हैं। फिलहाल अभी एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में तो व्यस्त चल ही रही हैं, इसी बीच एक और जानकारी सामने आ रही है कि वह आगामी प्रोजेक्ट में अपने पिता बोनी कपूर संग काम करेंगी। जानकारी के मुताबिक, पिता और बेटी की जोड़ी साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देगी। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने पिता के द्वारा निर्मित फिल्म मिली में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन में आएंगी नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर संग एक विज्ञापन में नजर आने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब पिता और बेटी की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगी। जानकारी है कि जल्दी ही इसकी शूटिंग मुंबई में ही की जाएगी।
बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म में भी नजर आएंगी जाह्नवी
अभिनेत्री पिता के साथ इसके अलावा वह अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म मिली में भी दिखाई देने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, फिल्म में जाह्नवी के साथ अभिनेता सनी कौशल नजर आने वाले हैं। बात करें बोनी कपूर की तो निर्माता के रूप में परचम लहराने के बाद अब वह भी जल्दी ही एक्टिंग में भी डेब्यू करने वाले हैं। वह लव रंजन की आगामी फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे। वहीं इसमें मुख्य भूमिका में श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणबीर कपूर दिखाई देंगे। हाल ही में दोनों को शूट के समय एक साथ स्पॉट भी किया गया था।
Next Story