मनोरंजन

व्हाइट क्रॉप टॉप और ग्रीन कलर की स्कर्ट में खुशी से झूमती दिखी जान्हवी कपूर, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Tara Tandi
2 Oct 2021 1:24 PM GMT
व्हाइट क्रॉप टॉप और ग्रीन कलर की स्कर्ट में खुशी से झूमती दिखी जान्हवी कपूर,  वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
x
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने शनिवार को अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो मस्ती करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें वो हरियाली भरे क्षेत्र में खुशी से झूमती दिख रही हैं। लेकिन उन्होंने अपनी लोकेशन का खुलासा नहीं किया है।

तस्वीरों में जान्हवी कपूर व्हाइट क्रॉप टॉप और ग्रीन कलर की स्कर्ट में खुशी से झूमती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर को जान्हवी कपूर के पीछे से क्लिक किया गया है, जिसमें वो सर पर कैप लगाएं पोज देती नजर आ रही हैं। जान्हवी की इन तस्वीरों सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और कुछ फोटोज शेयर किए थे, जिसमें वो लाइट्स के बीच पोज देती दिख रही हैं। वीडियो और फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने खुद को 'कैक्टस का फूल' बताया है।


बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही सिद्धार्थ सेनगुप्ता के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म 'रूही' में अभिनेता राज कुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आईं थीं।

Next Story