मनोरंजन
मसूरी में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखी जान्हवी कपूर, देखे PHOTOS
Rounak Dey
20 Oct 2021 12:20 PM IST

x
अपनी गर्ल गैंग के साथ धूप का मजा लेती दिख रहीं हैं।
जान्हवी कपूर ट्रैवल लवर हैं और उनका इंस्टाग्राम हैंडल इस बात का सबूत है। अपनी लेटेस्ट वेकेशन की तस्वीरों में, रूही एक्ट्रेस को मसूरी में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया।जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लुभावनी तस्वीरें साझा कीं और इसे कैप्शन दिया, "कहीं इंद्रधनुष के ऊपर।"
इस तस्वीर में जान्हवी कपूर पहाड़ों में अपनी गर्ल गैंग के साथ धूप का मजा लेती दिख रहीं हैं।
इस दौरान जान्हवी कपूर ने अपने लुक को कम्फर्टेबल और ट्रेंडी रखा, क्योंकि उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप और टाई-डाई जॉगर्स में पोज़ दिया।
तस्वीरों में जान्हवी कपूर कैजुअल लुक में पहाड़ियों पर टहलती नजर आ रहीं हैं। गर्मी से बचने के लिए उन्होंने अपने लुक को कूल व्हाइट कैप से कम्प्लीट किया।
सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की ये तस्वीरें आते ही वायरल हो गईं हैं।
जान्हवी कपूर की मसूरी वेकेशन की ये तस्वीरें देख आपका मन भी अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने के लिए मजबूर हो जाएगा।
Next Story





