भारत

तिरुपति बालाजी मंदिर गईं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, माथा टेकती दिखीं, VIDEO वायरल

jantaserishta.com
3 April 2023 4:56 PM IST
तिरुपति बालाजी मंदिर गईं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, माथा टेकती दिखीं, VIDEO वायरल
x
कथित बॉयफ्रेंड भी था साथ.
मुंबई: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में जान्हवी ने पिंक और लाइट ग्रीन कलर का लंहगा पहना हुआ है, जबकि शिखर सफेद धोती और लाल दुपट्टे में नजर आ रहे हैं। इस कपल को मंदिर में पूजा करते देखा गया। इस दौरान उनके साथ खुशी कपूर भी मौजूद रही। वीकेंड में, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर को एनएमएसीसी लॉन्च में जान्हवी के पिता बोनी कपूर के साथ पोज देते हुए देखा गया। इवेंट के एक इनसाइड वीडियो में जान्हवी और शिखर एक साथ नजर आए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, जान्हवी वरुण धवन अभिनीत 'बवाल' की रिलीजिग का इंतजार कर रही हैं। जान्हवी जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' के साथ टॉलीवुड में अपनी शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story