मनोरंजन

छोटा सा ब्लाउज पहन जान्हवी कपूर ने दिखाई जबरदस्त फिगर, फैंस को याद आईं 'चांदनी' की श्रीदेवी

Neha Dani
21 Feb 2022 5:13 AM GMT
छोटा सा ब्लाउज पहन जान्हवी कपूर ने दिखाई जबरदस्त फिगर, फैंस को याद आईं चांदनी की श्रीदेवी
x
पिता बोनी कपूर ने बताया कि मार्च से उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को इंडस्ट्री नें कदम रखे अभी ज्यादा समय नहीं हुआ पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। धड़क से लेकर गुंजन सक्सेना तक एक्ट्रेस ने अपने रोल से एक छाप छोड़ी है। जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस अंदाज के लिए भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरतीं रहतीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक ऐसा लुक शेयर किया कि फैंस धड़कनें थम गईं। लोग जाह्नवी कपूर में श्रीदेवी की झलक देख रहे हैं। यहां देखें तस्वीर...

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्रान पेज पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें वो यलो कलर की साड़ी में बेहद ही स्टनिंग लग रहीं हैं।पहली और दूसरी तस्वीर में वह पीछे मुड़कर देख रही हैं वहीं, तीसरी तस्वीर में जाह्नवी की स्माइल फैंस का दिल चुराने का काम कर रही हैं। मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिज़ाइन की गई इस साड़ी के साथ नीले झुमके और लूज कर्ल्स में अपने लुक को कंप्लीट किया है। फैंस को ये तस्वीर देख चांदनी वाली श्रीदेवी की याद आ रही है। कुछ फैंस ने जाह्नवी को सबसे हॉट बताया है।
कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की, जो उनकी बेडरूम फोटोज थीं। इन तस्वीरों में बेड पर बेहद ही बोल्ड पोज देती दिखई दीं। तस्वीरों से फैंस का एक्ट्रेस पर से अपनी नजरें हटापाना मुश्किल हो रहा था। फोटोज में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर बेडरूम में लेटी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की ब्रालेट पहनी हुई है। इस ड्रेस को पहन जाह्नवी किलर पोज देती नजर आईं।


वर्कफ्रंट की करें तो जाह्नवी कपूर फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक सिद्धार्थ सेन गुप्ता हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। खबर आई कि जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पिता बोनी कपूर ने बताया कि मार्च से उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।


Next Story