मनोरंजन

मालदीव के बाद अब उदयपुर पहुंची जान्हवी कपूर, देखें लेटेस्ट तस्वीर

Triveni
14 April 2021 4:32 AM GMT
मालदीव के बाद अब उदयपुर पहुंची जान्हवी कपूर, देखें लेटेस्ट तस्वीर
x
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में मालदीव्स (Maldives) में अपना वेकेशन मनाकर लौटी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में मालदीव्स (Maldives) में अपना वेकेशन मनाकर लौटी हैं। जान्हवी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछला पूरा हफ्ता वो अपने मालदीव वेकेशन को लेकर छाई रहीं तो वहीं अब वो अपने दूसरे वेकेशन पर भी पहुंच गई है जिसकी लेटेस्ट तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस बार अब जान्हवी उदयपुर में वेकेशन (Udaipur) मनाने निकली हैं।

दरअसल जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने उदयपुर लेक की वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। जान्हवी ने अपने लेक में बोट राइड की भी झलक दी है। जान्हवी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा - ये कल की ही तो बात है। जान्हवी के लेटेस्ट पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि उदयपुर से पहले जान्हवी मालदीव गई थीं। इस ट्रिप पर जान्हवी कपूर के बहुत सारे फ्रेंड्स भी उनके साथ थे। मालदीव से उन्होंने बिकिनी में काफी शानदार तस्वीरें शेयर की जिसे देखते ही लोग हैरान रह गए। मालदीव में अभिनेत्री ने ऐसी बोल्ड अदाएं दिखाईं जो पहले उनकी फिल्मों में भी नहीं देखी गई। वहीं कुछ समय पहले ही जान्हवी लॉस ऐंजिलिस के ट्रिप से वापस लौटी थीं।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो बीते दिनों जाह्नवी की फिल्म 'रूही' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके डांस नंबर्स को काफी तारीफ मिली । मूवी में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा थे। जाह्नवी 'दोस्ताना 2' में दिखाई देंगे। फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। उनकी फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग हो गई है। बीते दिनों पंजाब में शूटिंग के दौरान किसान आंदोलन के चलते शूट रोकना भी पड़ा था। यह साउथ स्टार नयनतारा अभिनीत तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला का रीमेक है।


Next Story