मनोरंजन

Janhvi Kapoor Dance: जान्हवी कपूर ने ने इस शख्स से पूछा- आप मेरे साथ चलोगे डेट पर..

Rani Sahu
21 July 2021 11:22 PM IST
Janhvi Kapoor Dance: जान्हवी कपूर ने ने इस शख्स से पूछा- आप मेरे साथ चलोगे डेट पर..
x
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं

Janhvi Kapoor Dance: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. जिसमें जान्हवी कपूर शो के एक कंटेस्टेंट से डेट पर जाने के लिए कहती दिखाई देती हैं. आपको बता दें, जान्हवी कपूर अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए डांस दीवाने शो के मंच पर बतौर गेस्ट पहुंची थी. एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखकर वो इतनी इंप्रेस हुई कि उन्होंने उनसे ही डेट पर जाने के लिए पूछ डाला. जान्हवी कपूर वीडियो में ये कहती नज़र आ रही हैं कि, 'आप कभी डेट पर गए हो. कंटेस्टेंट ने कहा नहीं मैं कभी नहीं गया हूं.'



जान्हवी कपूर कहती हैं कि, 'अगर मैं आपसे डेट पर जाने के लिए कहूं तो आप मेरे साथ चलोगे डेट पर.' कंटेस्टेंट ने उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, 'मैम मैं कभी गया नहीं किसी के साथ डेट पर.' फिर उसके बाद कंटेस्टेंट शर्माते हुए दिखाई देता है. फिर उसके बाद वो ये कहते दिखाई देते हैं कि, 'मैम मैं आपको मना कैसे कर सकता हूं.' जान्हवी कपूर उस कंटेस्टेंट के साथ डेट पर भी जाती हैं और साथ में उनको कई टिप्स भी देते हुए दिखाई देती हैं. फिर उसके बाद दोनों किन्ना सोना पर कपल डांस करते हुए दिखाई देते हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रूही में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ देखा गया था. इसी के साथ जान्हवी ने हेलन की हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है.


Next Story