मनोरंजन

केदारनाथ यात्रा से वापस लौट आई जान्हवी कपूर और सारा अली खान, देखें वीडियो

Neha Dani
2 Nov 2021 4:49 AM GMT
केदारनाथ यात्रा से वापस लौट आई जान्हवी कपूर और सारा अली खान, देखें वीडियो
x
अभिनेता विक्की कौशल के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और जान्हवी कपूर की एक वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें वो एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो में जान्हवी रेड कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में तो सारा अली खान टी-शर्ट ब्लैक कलर के ट्राउजर में मुंबई हवाई अड्डे से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं।




एक्ट्रेसेज की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही पैपराजी ने दावा किया है कि दोनों अपनी केदारनाथ यात्रा से वापस लौट आईं हैं। जान्हवी और सारा की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। हाल ही में फिल्मफेयर उनकी केदारनाथ यात्रा की तस्वीरों को शेयर किया था, जिसमें सारा और जान्हवी पहाड़ो के बीच चट्टान पर बैठकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं।
वहीं बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही सिद्धार्थ सेनगुप्ता के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाली हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रूही' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अभिनेता राज कुमार राव और वरुण शर्मा के मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।
बात अगर सारा अली खान वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में सारा डबल रोल प्ले कर रही हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में अभिनेता विक्की कौशल के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।


Next Story