मनोरंजन

Janhvi Kapoor एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ इवेंट में फिर आईं नजर, जानें क्या हैं सच

Shubhra Nandy
18 Dec 2022 4:32 PM IST
Janhvi Kapoor एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ इवेंट में फिर आईं नजर, जानें क्या हैं सच
x

फाइल फोटो 

जाह्नवी कपूर को अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और सुशील कुमार शिंदे के पोते शेखर पहाड़िया के साथ देखा गया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मिली फिल्म में नजर आईं जाह्नवी कपूर को अब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एक बार फिर देखा गया है। दोनों ने दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में साथ भाग लिया है। खास बात यह है कि शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर की तस्वीरों पर लिखा है, 'मा चेरी।' दोनों की कंफर्टनेस को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों एक बार फिर से साथ में हैं।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को साथ देखा जा सकता है
एक पैपाराजी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को साथ देखा जा सकता है। जाह्नवी ने खूबसूरत ड्रेस पहन रखी है। वहीं उन्होंने मैचिंग ओवरकोट और हिल्स भी पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं। वहीं शिखर पहाड़िया ने सिमरी जैकेट पहन रखी है और वह किसी से बात करते नजर आ रहे हैं। जाह्नवी के चेहरे पर मुस्कान है। वहीं शिखर भी बीच-बीच में हंसते हुए नजर आ रहे है। इस पर एक फैन ने प्रश्न पूछते हुए लिखा है, 'ओरी कौन है फिर।' एक अन्य ने लिखा है, 'अरे भाई दिल तोड़ दिया आपने तो।' एक ने लिखा है, वाह।'
जाह्नवी कपूर की फोटो पर शिखर पहाड़िया ने लिखा था, 'मा चेरी'
शनिवार को जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया तस्वीरें भी शेयर की थी। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की ड्रेस में फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है। वह ब्लैक गाउन में एक अवार्ड सेरेमनी में भाग लेने पहुंची थी। इस पर वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, शेखर पहाड़िया ने भी कमेंट किया था। शिखर पहाड़िया ने लिखा था, 'मा चेरी।' इसका मतलब होता है, 'माय डियर या मेरी स्वीटहार्ट।'

Next Story