मनोरंजन

जान्हवी कपूर ने हरे रंग की साड़ी में ग्लैमर का तड़का लगाई, पापा बोनी कपूर ने किया कमेंट 'अति सुंदर'

Neha Dani
4 May 2022 5:22 AM GMT
जान्हवी कपूर ने हरे रंग की साड़ी में ग्लैमर का तड़का लगाई, पापा बोनी कपूर ने किया कमेंट अति सुंदर
x
वहीं जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने लिखा - अति सुंदर।

बॉलीवुड की हॉट एंड ब्यूटीफुल गर्ल जान्हवी कपूर एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। इन हालिया तस्वीरों में जान्हवी कपूर का एथनिक और एलिगेंट लुक देख फैन्स तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं ये पिक्स।

इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर लाइट ग्रीन कलर की प्रिटेंड साड़ी में एक से बढ़कर एक किलर पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं, जिन पर उनके चाहने वाले मर मिटे हैं।
जान्हवी कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं, जिनमें उनका सादगी भरा अंदाज और उनकी अदाएं देख हर कोई दीवाना हो रहा है।
जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कमेंट किया 'सुंदर', वहीं जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने लिखा - अति सुंदर।


वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर फिल्म 'गुड लक जेरी' और 'दोस्ताना 2' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर के खुले बाल और उनका ग्लॉसी मेकअप फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ाता दिखाई दे रहा है।
किसी इनडोर सेटअप में पोज़ देते हुए जान्हवी कपूर ने अपने इस लुक को बड़े-बड़े झुमकों को साथ कम्प्लीट किया और कैमरे के सामने मिलियन डॉलर के पोज़ दिए।



Next Story