मनोरंजन

जाह्नवी कपूर ने पूल किनारे किया ऐसा हॉट डांस, शेयर कर बोली- हैशटैग फिल्मफेयर ऑन रील्स

Triveni
19 April 2021 7:01 AM GMT
जाह्नवी कपूर ने पूल किनारे किया ऐसा हॉट डांस, शेयर कर बोली- हैशटैग फिल्मफेयर ऑन रील्स
x
जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शानदार डांस करते हुए दिख रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शानदार डांस करते हुए दिख रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने ये भी बताया है कि वह फिल्मफेयर के स्टेज को काफी मिस कर रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। एक घंटे पहले शेयर किये गये इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को जाह्नवी के फैंस लाइक और कॉमेंट कर उनके डांस स्टेप की तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, '' फिल्मफेयर स्टेज को मिस कर रही हूं इसलिए अब तो पूल साइड पर ही करना पड़ेगा । '' हैशटैग फिल्मफेयर ऑन रील्स ।
वीडियो में एक्ट्रेस का लुक
वीडियो में जाह्नवी ह्वाइट क्रॉप टॉप के साथ शॉट्स पहन रखा है। खुले बालों में जाह्नवी बिना मेकअप के दिख रही हैं। वहीं वीडियो में उनके साथ उनकी फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित भी डांस करते हुए दिख रही हैं। दोनों पुल के किनारे पर नजर आ रही हैं।

वैकेशन पर हैं जाह्नवी कपूर
जानकारी के लिए बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों इन दिनों मालदीव वैकेशन पर हैं। इससे पहले जाह्नवी ने अपने दोस्त और ट्रेनर के साथ एक फोटो भी शेयर किया था।
जाह्नवी के अपकमिंक प्रोजेक्ट
जाह्नवी कपूर को हाल ही में फिल्म रूही में देखा गया था। इस फिल्म में वह राजकुमार रॉव और वरुण शर्मा के साथ दिखी थीं। इस फिल्म के बाद अब जाह्नवी को जल्द ही फिल्म गुड लक जेरी, दोस्ताना 2 में देखा जाएगा।


Next Story