मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडीस का चला जादू, फैंस कहा- 'यह एकदम सही है'

Rani Sahu
15 March 2022 12:16 AM IST
जैकलीन फर्नांडीस का चला जादू, फैंस कहा- यह एकदम सही है
x
जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey)' को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं

Jacqueline Fernandez Latest Photos: जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey)' को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं, लेकिन वह अपनी इन व्यस्तताओं के बावजूद समय निकाल कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करना नहीं भूलतीं. जैकलीन अपने फैंस के साथ हमेशा इंस्टा के जरिए कनेक्ट रहती हैं.

जैकलीन इंस्टा के जरिए अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं. उन्होंने थोड़ी देर पहले ही अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं.
जैकलीन के शेयर करते ही उनकी ये सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
इन तस्वीरों में जैकलीन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और यही वजह से के फैंस उनकी इन खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं.
जैकलीन की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. फैंस जैकलीन की इन तस्वीरों लिख रहे हैं, 'यह एकदम सही है (Its perfect).'
महज 2 घंटे पहले इंस्टा पर शेयर की गई इन तस्वीरों को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
बता दें, हाल ही में जैकलीन फर्नांडीस शिल्पा शेट्टी के टॉक शो 'शेप ऑफ यू' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने विवादों पर खुलकर अपना पक्ष रखा था.
इस दौरान जैकलीन ने कहा था कि उन्होंने यह सीख लिया है कि बुरे अनुभवों को उन्हें बुरे इंसान में बदलने नहीं देना चाहिए. कभी-कभी हम कुछ बेतरतीन ढंग से लिखा हुआ देखते हैं और इसे स्पष्ट करने वाला कोई नहीं होता है. इससे व्यक्ति के भीतर एक मानसिक युद्ध शुरू हो जाता है जो उसे बुरी तरह प्रभावित करता है.
Next Story