मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस की इंटीमेट फोटो ने हिलाया इंटरनेट, ऐसी है एक्ट्रेस की फैमिली

jantaserishta.com
9 Jan 2022 2:49 PM IST
जैकलीन फर्नांडिस की इंटीमेट फोटो ने हिलाया इंटरनेट, ऐसी है एक्ट्रेस की फैमिली
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. ठग सुकेश चंद्रशेखर संग अपने रिश्तों को लेकर जैकलीन लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में जैकलीन की ठग सुकेश चंद्रशेखर संग एक इंटीमेट फोटो सामने आई, जिसे लेकर भी काफी चर्चा है. हालांकि, जैकलीन ने सुकेश संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को हमेशा गलत बताया है.

जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की टॉप फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. जैकलीन के दिलकश अंदाज और उनकी मिलियल डॉलर स्माइल पर हर कोई फिदा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा अपने बचपन में भी बेहद क्यूट और एडोरेबल थीं.
जी हां..जैकलीन कई बार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए अपनी चाइल्डहुड फोटोज शेयर कर चुकी हैं. बचपन के फोटोज में जैकलीन की उनके पेरेंट्स संग स्पेशल बॉन्डिंग बहुत ही क्यूट नजर आती है.
इस फोटो में लिटिल जैकलीन के साथ उनके पापा नजर आ रहे हैं. व्हाइट गाउन में प्रिंसेस बनीं जैकलीन अपने पापा संग स्माइल करते हुए पोज देती हुई नजर आ रही हैं. फोटो में जैकलीन की खुशी साफ जाहिर हो रही है. पिता संग इस क्यूट थ्रोबैक फोटो को जैकलीन ने अपने पापा के बर्थडे पर शेयर किया था.
जैकलीन अपनी मॉम संग भी खास बॉन्ड शेयर करती हैं. जैकलीन ने कुछ साल पहले अपनी मॉम संग इस स्पेशल फोटो को शेयर करते हुए उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड बताया था. फोटो में जैकलीन और उनकी मॉम का खास बॉन्ड किसी के भी दिल को छू सकता है.
जैकलीन के पिता श्रीलंका के रहने वाले हैं. जैकलीन के पिता का नाम Elroy Fernandez है, जो पेशे एक बिजनेसमैन हैं. वहीं, एक्ट्रेस की मां मलेशियन हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, जैकलीन की मॉम एक एयर होस्टेस रह चुकी हैं. जैकलीन के 2 बड़े भाई और एक बहन भी हैं.
ठग सुकेश संग इंटीमेट फोटो वायरल होने पर जैकलीन फर्नांडिस ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि- इस देश ने और इस देश के लोगों ने मुझे हमेशा ढेर सारा प्यार दिया है. इसमें मीडिया से मेरे फ्रेंड्स शामिल हैं, जिनसे मैंने काफी कुछ सीखा है. मैं मौजूदा समय में एक बहुत बुरे वक्त से गुजर रही हूं. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इससे बाहर निकलते हुए देखेंगे.
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- मेरी मीडिया फ्रेंड्स से ये रिक्वेस्ट है कि वे मेरी प्राइवसी का खयाल रखें और मेरी पर्सनल फोटोज ऐसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट ना करें. आप ऐसा अपने करीबी और अजीज लोगों के साथ नहीं कर सकते. मुझे उम्मीद है कि आप ऐसा मेरे साथ भी नहीं करेंगे. मैं उम्मीद करती हूं कि न्याय की जीत होगी. शुक्रिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story