मनोरंजन

बस टॉवल पहनकर जैकलीन फर्नांडिस ने ढाया कहर, तस्वीरें देख बोल उठेंगे जहर!

jantaserishta.com
23 July 2021 4:48 PM IST
बस टॉवल पहनकर जैकलीन फर्नांडिस ने ढाया कहर, तस्वीरें देख बोल उठेंगे जहर!
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को अपने किलर अदाओं के लिए जाना जाता है. एक बार फिर जैकलीन अपनी नई तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर छा गई हैं. जैकलीन फर्नांडिस ने एक नया फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह बैकलेस नजर आ रही हैं.

जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी इन गॉर्जियस फोटोज के साथ एक पावरफुल मैसेज भी दिया है. अपनी तस्वीरों से फैंस के होश उड़ाने वालीं जैकलीन ने अपने इस नए फोटोशूट के साथ एक लेवल और ऊपर कर दिया है. यहां वह एक लाल टॉवल में लिपटीं, कैमरा के लिए पोज देती नजर आ रही हैं.
दूसरी फोटो में जैकलीन पूरी तरह अपनी बैक और टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. उन्होंने रेट्रो हेयरस्टाइल बनाया है और मिनिमल मेकअप किया हुआ है. अपनी ग्लैमरस फोटोज को शेयर कर जैकलीन ने कैप्शन में लिखा, 'तुम. तुम बद्सूरत नहीं हो. समाज है. #liveyourlifenow.'
इस फोटोशूट से पहले जैकलीन ने साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के साथ फोटो शेयर की थी. इसमें उन्होंने बताया था कि वह सुदीप संग विक्रांत रोना फिल्म को शूट कर रही हैं. इस फिल्म के गाने में जैकलीन नजर आने वाली हैं.


अपने पोस्ट में जैकलीन ने किच्चा सुदीप की काफी तारीफ की थी और कहा था कि उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है. साथ ही दोनों ने शतरंज भी खेला था, जिसे लेकर जैकलीन ने कहा कि वह अगली बार सुदीप को खेल में कड़ी टक्कर देंगी.
जैकलीन फर्नांडिस को पिछली बार सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने दिल दे दिया गाने पर परफॉर्म किया था. इसके अलावा उन्हें रैपर बादशाह के गाने पानी पानी में भी देखा गया था.


आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही फिल्म भूत पुलिस ने नजर आने वाली हैं. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में जैकलीन के किरदार का नाम कनिका होगा. वह भूत भगाने का काम करेंगी.
भूत पुलिस में जैकलीन के अलावा सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम हैं. फिल्म की कहानी दो भाइयों के बारे में हैं. यह फिल्म जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story