मनोरंजन

फिल्म राम सेतु की शूटिंग जैकलीन फर्नांडीस ने की शुरू

Rani Sahu
18 Oct 2021 12:36 AM IST
फिल्म राम सेतु की शूटिंग जैकलीन फर्नांडीस ने की शुरू
x
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने अपनी आनी वाली फिल्म राम सेतु की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने अपनी आनी वाली फिल्म राम सेतु की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। जैकलीन फर्नाडीस सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। जैकलीन अकसर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

जैकलीन ने फिल्म राम सेतु की शूटिंग को फिर से शुरू कर दिया है। जैकलीन ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दी है। फोटो में जैकलीन का चेहरा ठीक से नहीं दिख रहा, लेकिन वह एक शक्स के साथ एक ओर देखती हुई नजर आ रही हैं। जैकलीन ने फोटो को अक्षय कुमार को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा कि मेरे पसंदीदा ऊटी में टीम राम सेतु के साथ सेट पर वापस आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। प्रकृति अपने आप में सर्वश्रेष्ठ है।


Next Story