मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस ने इस दोस्त के साथ यूं की वीकेंड पर मस्ती, जानें कौन है स्पेशल फ्रेंड

Tara Tandi
18 July 2021 12:48 PM GMT
जैकलीन फर्नांडिस ने इस दोस्त के साथ  यूं की वीकेंड पर मस्ती, जानें कौन है स्पेशल फ्रेंड
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। साथ ही वो अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं।

अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस एक घोड़े को चारा खिलाती दिखा रही हैं। फोटोज में वो व्हाइट शर्ट और ब्लू पैंट में घोड़े के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद रहे हैं।

फोटोज को अब तक इंस्टाग्राम 19 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, यास्मीन सब्रीक, अलिया अल रूफैई ने कमेंट कर जमकर तारीफ की है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें में वो अपनी डांस पार्टनर के साथ पोल डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में एक इंग्लिश गाना भी सुनाई दे रहा है।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री जल्द ही सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म 'भूत पुलिस' में अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

साथ ही वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही वो अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' में नजर भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा वो अभिनेता अक्षय कुमार बच्चन पांडे में भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

Next Story