मनोरंजन

गोल्डन गर्ल बनीं जैकलीन फर्नांडिस, छोटी सी स्कर्ट पहन दिखाई कातिलाना अदाएं

Neha Dani
6 Oct 2021 6:38 AM GMT
गोल्डन गर्ल बनीं जैकलीन फर्नांडिस, छोटी सी स्कर्ट पहन दिखाई कातिलाना अदाएं
x
अगली स्लाइड्स में देखिए जैकलीन फर्नांडिस का गोल्डन ड्रेस लुक।

जैकलीन फर्नांडिस फैशन दीवा हैं। उनका जब भी कोई नया लुक सामने आता है तो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। फैंस के बीच जैकलीन का फैशन स्टेटमेंट हमेशा चर्चा में रहता है। ये श्रीलंकाई सुंदरी वेस्टर्न ड्रेस में तो खूबसूरत दिखती ही है, साथ ही भारतीय पारंपरिक परिधानों में भी बेहद सुंदर नजर आती है। हाल ही में जैकलीन ने बैक-टू-बैक कई भारतीय परिधानों में अपने लुक को शेयर किया था। काले रंग के फ्लोरल लहंगे से लेकर सफेद कढ़ाई वाली साड़ी तक जैकलीन के हर लुक को फैंस ने सराहा। वहीं बात करें उनके वेस्टर्न लुक की तो उसमें भी जैकलीन ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने पहले ब्लैक ब्लेजर ड्रेस कैरी की थी तो वहीं बाद में ऑफ शोल्डर व्हाइट फ्रंट स्लिट गाउन में अपनी अदाएं दिखाईं। लेकिन इस बार जैकलीन का लुक एकदम अलग है। वह ऊपर से नीचे तक सोने के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए जैकलीन फर्नांडिस का गोल्डन ड्रेस लुक।

जैकलीन ने सिर से पैर तक गोल्ड वैलेंटिनो गारवानी लुक को कैरी किया है। उन्होंने गोल्डन रंग का बुनाई वाला स्वेटर पहन रखा है। इसके साथ ही उन्होंने सफेद शर्ट और वूल निट मिनी स्कर्ट को पेयर किया है। हेम, डबल कॉलर और कफ वाली सफेद शर्ट पर लैमिनेटेड गोल्ड रिब्ड पैटर्न वाला ये स्वेटर जैकलीन के लुक को आकर्षक बना रहा है।
जैकलीन ने सी-थ्रू जम्पर को एक पॉपलिन सफेद डबल काॅलर ओवरसाइज शर्ट और कट-आउट स्टाइल की एक स्ट्रेच्ड हाई-नेक टाॅप के साथ टीमअप किया है। इसके अलावा स्वेटर की मैचिंग की मिनी स्कर्ट भी कैरी की है।


अपने गोल्ड आउटफिट को एक्सेसराइज करने के लिए, जैकलीन ने अपने दोनों हाथों में स्लीक रिंग पहनी है। जैकलीन ने स्टेटमेंट-मेकिंग बड़े और लंबे हूप इयररिंग्स को पहन रखा है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्लीक-बैक वेट स्टाइल देते हुए खुला छोड़ा हुआ है।
जहां तक उसकी ग्लैम की बात है, जैकलीन ने ग्लोइंग स्किन, बोल्ड रेड लिप शेड, लैशेज पर मस्कारा का भार, ऑन-फ्लेक आइब्रो, चिक्स पर ब्लशर और आई शैडो अप्लाई किया है। साथ ही गोल्ड हैंडल बैग कैरी कर रखा है।




Next Story