मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस ने 'भूत पुलिस' की टीम के साथ दी दिवाली की बधाई...तभी सैफ के बेटे तैमूर ने कहा यु...

Neha Dani
15 Nov 2020 5:30 AM GMT
जैकलीन फर्नांडिस ने भूत पुलिस की टीम के साथ दी दिवाली की बधाई...तभी सैफ के बेटे तैमूर ने कहा यु...
x
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम इस समय धर्माशाला, हिमाचल प्रदेश में हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम इस समय धर्माशाला, हिमाचल प्रदेश में हैं। ये सभी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए पूरी टीम ने फैन्स के लिए वीडियो बनाया। इस वीडियो में खास रही तैमूर की आवाज।

दरअसल, 'भूत पुलिस' की टीम फैन्स को दिवाली की बधाई दे रही होती है। इतने में तैमूर, सैफ अली खान से कहते हैं, "अब्बा, यहां आना जरा।" इसपर सैफ रिप्लाई करते हैं, "हां, एक सेकेंड"। हालांकि, वीडियो में तैमूर तो नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन वह अब्बा को बीच में बुलाते जरूर सुनाई दे सकते हैं। यह वीडियो अर्जुन कपूर ने शेयर करते हुए लिखा, "सभी को दिवाली की शुभकामनाएं"।



बता दें कि करीना कपूर खान, तैमूर अली खान, मलाइका अरोड़ा, सभी धर्माशाला में हैं। दिवाली इस बार सभी ने मिलकर हिमाचल प्रदेश में सेलिब्रेट की है। हाल ही में करीना ने एक बूमेरैंग वीडियो शेयर किया था, जिसमें सैफ, करीना और तैमूर बोनफायर के पास बैठे नजर आ रहे थे। वहीं, मलाइका ने भी दिवाली पार्टी से कई फोटोज शेयर की थीं।

दिवाली पर कंगना रनौत ने भाभी का घर पर किया स्वागत, फैन्स ने दी बधाई

प्रियांक शर्मा से ब्रेकअप की खबरों के बीच बेनाफ्शा ने शेयर की बोल्ड फोटोज, हुईं वायरल


करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें वह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ लीड रोल में हैं। कुछ समय पहले करीना ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

मलाइका अरोड़ा, रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की जज हैं। मुंबई में इस शो की शूटिंग पूरी करके वह धर्मशाला पहुंची हैं।

Next Story