मनोरंजन
Shatrughan Sinha: बॉलीवुड के ‘शॉटगन’ शत्रुघ्न सिन्हा को जैकी श्रॉफ ने दी जन्मदिन की बधाई
jantaserishta.com
9 Dec 2025 10:01 AM IST

x
मुंबई: हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का परचम लहराने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अब राजनीति में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। मंगलवार को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शत्रुघ्न के गाने की तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, शत्रुघ्न सिन्हा।" इस पोस्ट से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती कितनी गहरी है। दोनों ही बॉलीवुड के बड़े और अनुभवी अभिनेता हैं, जिन्होंने साथ में फिल्म 'जवाब हम देंगे' और 'युद्ध' में काम किया था।
दोनों अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं, जहां जैकी एक स्टाइलिश हीरो के रूप में लोकप्रिय हुए, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा अपने 'शॉटगन' डायलॉग्स और विलेन-हीरो दोनों किरदारों के लिए मशहूर रहे हैं।
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दोस्त' से विलेन के तौर पर की थी। इस फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र और हेमा मालिनी भी अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म से अभिनेता ने नेगेटिव रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। उनकी बुलंद आवाज और तीखे तेवरों ने भी खलनायक के रूप में उन्हें पहचान दिलाने में खूब मदद की थी।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में कई फिल्में की, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। अभिनेता चाहते थे कि वे विलेन नहीं, बल्कि हीरो के रोल करें, लेकिन उनके चेहरे पर कट की वजह से निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में नहीं लिया करते थे। काफी रिजेक्शन के बाद अभिनेता निराश हो गए और प्लास्टिक सर्जरी का पूरा मन बना लिया था, लेकिन देव आनंद ने उन्हें सलाह दी कि अपनी कमजोरी को ही ताकत बनाओ।
इसके बाद शत्रुघ्न ने यह सलाह मानी और प्लास्टिक सर्जरी का इरादा बदल लिया। बाद में यही कट का निशान उनकी ताकत बना। शत्रुघ्न सिन्हा ने शुरुआत में नेगेटिव रोल और साइड भूमिकाओं को भी इतने दमदार तरीके से निभाया कि दर्शकों के चहेते बन गए।
Tagsबॉलीवुड शॉटगनशत्रुघ्न सिन्हाशत्रुघ्न सिन्हा जन्मदिनजैकी श्रॉफBollywood ShotgunShatrughan SinhaShatrughan Sinha BirthdayJackie Shroff
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





