मनोरंजन
जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों में डुबोया
jantaserishta.com
4 Feb 2026 11:15 AM IST

x
मुंबई: सिनेमा जगत में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ का अंदाज बाकी सितारों से काफी अलग है। जहां कई कलाकार अपने निजी जीवन या फिल्मों के प्रचार तक सीमित रहते हैं, वहीं जैकी श्रॉफ अक्सर भारतीय संगीत, पुराने कलाकारों और यादगार चेहरों को याद करते हुए दिखते हैं। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शास्त्रीय संगीत, सिनेमा की खूबसूरत यादें और दिग्गज कलाकारों के प्रति सम्मान दिखाया।
जैकी श्रॉफ ने सबसे पहले हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक पंडित भीमसेन जोशी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंडित भीमसेन जोशी की भावपूर्ण तस्वीरें साझा कीं और बैकग्राउंड में उनका प्रसिद्ध भजन 'माझें माहेर पंढरी' लगाया।
इसके बाद, जैकी श्रॉफ ने मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के जन्मदिन के अवसर पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उर्मिला की अलग-अलग तस्वीरें शामिल थीं, जिनमें उनकी मुस्कान और मासूमियत की झलक साफ दिखाई दी। इस वीडियो के साथ उन्होंने फिल्म 'रंगीला' का मशहूर गीत 'तनहा तनहा यहां पे जीना' लगाया, जो उर्मिला के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक रही है।
यहीं नहीं, जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए दिग्गज डांसर और अभिनेता भगवान दादा की 24वीं पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भगवान दादा की एक छोटी सी क्लिप साझा की, जिसमें उनका सुपरहिट गीत 'शोला जो भड़के' सुनाई दे रहा था।
इन तीनों पोस्ट में जैकी श्रॉफ ने भारतीय कला, संगीत और सिनेमा की विरासत को सम्मान दिया। हाल ही में जैकी श्रॉफ ने अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन पर उन्हें उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ से लेकर निर्देशक सुभाष घई, सुनील शेट्टी के अलावा कई अभिनेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने उनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, मेरे रक्षक। पापा, मैं आपको पूरे दिल से प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी।' सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने साथ जैकी श्रॉफ की एक खास तस्वीर शेयर की और लिखा, "मेरे हीरो को जन्मदिन की शुभकामनाएं… मेरे दादा, आपका दिल आपकी लेजेंडरी पर्सनैलिटी से भी बड़ा है और आपकी गर्मजोशी आपके स्वैग से भी ज्यादा दुर्लभ है। आपके प्यार और पागलपन के लिए और आपके लिए आभारी हूं। लव यू दादा।"
सुभाष घई ने जैकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे, मेरे प्रिय जैकी..." इसके साथ ही सुभाष ने जैकी के लिए एक खास कविता भी लिखी है, जिसकी शुरुआत है, "गौरव वो नहीं जिसका बाप बड़ा होता है, गौरव वो है जो खुद के पांव पर खड़ा होता है..." आखिर में सुभाष ने लिखा, "प्यार और आशीर्वाद के साथ।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





