मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार सामने आए जैकी श्रॉफ, 'बप्पी लहरी मार्ग' के कार्यक्रम में दिखे

jantaserishta.com
20 Oct 2026 9:49 AM IST
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार सामने आए जैकी श्रॉफ, बप्पी लहरी मार्ग के कार्यक्रम में दिखे
x
मुंबई: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद उनके पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। वह मुंबई में सिंगर बप्पी लहरी के सम्मान में आयोजित 'बप्पी लहरी मार्ग' के नामकरण समारोह में शामिल हुए।
दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया था। इस सड़क का नाम स्वर्गीय संगीतकार के नाम पर रखा गया है, जो 45 साल से इसी इलाके में रहते थे। भारतीय संगीत में उनके योगदान और इस इलाके से उनके जुड़ाव को सम्मान देने के लिए यह किया गया।
इस समारोह में अभिनेता जैकी श्रॉफ के अलावा, पूनम ढिल्लों, सुनील शेट्टी, शरद केलकर और गुलशन ग्रोवर समेत कई हस्तियों ने शिरकत की थी। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उनकी यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। दरअसल, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी, जब अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी।
समारोह में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों भी नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि टाइगर ऐसी शख्सियत हैं, जो हमेशा विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पहला रिएक्शन वाकई चौंकाने वाला था, क्योंकि टाइगर एक ऐसा बच्चा है, जो विवादों से दूर रहता है। वह न कभी गलत बोलता है, न ही करता है, और मुझे लगता है कि गलत करने के बारे में कभी उसने सोचा भी नहीं होगा। उनके ऊपर फायरिंग होना बहुत चौंका देने वाला था। हालांकि, अच्छी बात यह है कि वह अब ठीक हैं और उनके साथ जिन्हें भी चोट लगी है, उनके लिए हम प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"
अभिनेत्री ने बताया कि वे टाइगर श्रॉफ और उनकी मां की बहुत करीबी दोस्त हैं और वह अभिनेता को उनके बचपन से जानती हैं। उन्होंने कहा, "टाइगर के पापा बहुत धार्मिक हैं और उसकी मां बहुत अच्छी इंसान और मेरी खास मित्र हैं। उनके पहले जन्मदिन पर मैं शामिल भी हुई थी। मुझे पता है कि वो कितना रिस्पेक्टफुल लड़का है, हमारी इंडस्ट्री ऐसे एक्टर कम देखने को मिलते हैं जो अपने सीनियर्स की इतनी इज्जत करते हैं। टाइगर, खुशहाल और सही सलामत बने रहें। अपने माता-पिता का नाम और रोशन करें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story