
x
‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण में शामिल हुए जैकी श्रॉफ
मुंबई: अपने बेटे, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। अभिनेता को मुंबई में 'बप्पी लाहिड़ी मार्ग' के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल होते देखा गया।
यह कार्यक्रम दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में आयोजित किया गया था। इस सड़क का नाम दिवंगत संगीतकार के नाम पर रखा गया है, जो 45 वर्षों तक इसी इलाके में रहे थे। यह नाम उनके इस इलाके से जुड़ाव और भारतीय संगीत में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए रखा गया है।
इस समारोह में पूनम ढिल्लों, सुनील शेट्टी, शरद केलकर और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में जैकी श्रॉफ सफेद कपड़ों में नजर आए। उनका यह सार्वजनिक रूप से सामने आना, उनके बेटे टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की उस घटना के बाद हुआ है, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।
Mumbai, Maharashtra: Actor Jackie Shroff made his first public appearance following the attack on his son, Tiger Shroff, at the naming and unveiling ceremony of Bappi Lahiri Marg, a road named in honour of the late singer, where he lived for 45 years https://t.co/RsxaxCHfa4
— IANS (@ians_india) October 19, 2026
जानकारी के लिए बता दें कि यह गोलीबारी की घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। उस समय मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं। इस घटना में अभिनेता तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर और वहां से गुजर रहे एक राहगीर को चोटें आईं। यह घटना तब हुई जब टाइगर फुटबॉल से जुड़े एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: CM Devendra Fadnavis and Actor Jackie Shroff attends the naming ceremony of the 'Bappi Lahiri Marg.' https://t.co/El4Bx6OSwu
— ANI (@ANI) October 19, 2026
इस घटना के बाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभिनेता के घर पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना।
इससे पहले, इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए एकनाथ शिंदे ने इसे बेहद चिंताजनक बताया था और भरोसा दिलाया था कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात की है, जिन्होंने आरोपियों को खोजने और पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता मुंबई और यहां के नागरिकों को सुरक्षित रखना है। चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कोई भी हों।"
मुंबई पुलिस इस गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है।
Next Story





