मनोरंजन
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया
Rounak Dey
26 Sept 2022 12:43 PM IST

x
वह मेरे डार्लिंग हैं।' जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने 'कर्मा' और 'राम लखन' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया और दोनों अच्छे दोस्त हैं।
जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दम पर कड़ी मेहनत से जगह बनाई। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जैकी श्रॉफ को स्कूली पढ़ाई भी बीच में छोड़नी पड़ गई थी। लेकिन जैकी श्रॉफ ने अपनी लगन और मेहनत से बॉलीवुड में न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि टॉप स्टार्स में भी शुमार हुए। जैकी श्रॉफ एक्टर बनने से पहले मुंबई की एक चॉल में रहते थे। 'हीरो' से सुपरहिट डेब्यू के बाद भी जैकी श्रॉफ कई साल तक उसी चॉल में रहे। जैकी श्रॉफ आज भी वह दिन नहीं भूले हैं जब उन्हें मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए उनके टॉयलेट के बाहर भी लाइन लगाए खड़े रहते थे।
Jackie Shroff ने हाल ही हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में यह किस्सा शेयर किया। साथ ही को-स्टार्स संग इनसिक्यॉरिटी और इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने पर बात की। जैकी श्रॉफ से जब पूछा गया कि क्या ऐसा सच में था कि फिल्ममेकर्स ने उन्हें साइन करने के लिए चॉल में आते थे?
जैकी को साइन करने के लिए मेकर्स टॉयलेट के बाहर करते थे इंतजार
जवाब में जैकी श्रॉफ ने कहा, 'हां, वो चॉल में आते थे और मुझे स्क्रिप्ट नरेट करते थे। वो मेरे घर में उल्टे रखे ड्रम्स पर बैठ जाते थे, जिन्हें मैं कुर्सी की तरह इस्तेमाल करता था। अगर मुझे टॉयलेट या नहाने जाना होता तो वो लोग वहीं बैठकर मेरा इंतजार करते थे। मेरी पहली फिल्म रिलीज होने के 4-5 साल बाद भी मैं उस चॉल में रहा। मुझे वहां अच्छा लगता था। मेरे सारे दोस्त वहां आते थे। मां उनके लिए खाना बनाती थी। उन्हें मां के हाथ का बना खाना बहुत पसंद आता था।'
अनिल कपूर के इनसिक्योर वाले बयान पर यह बोले जैकी श्रॉफ
कुछ समय पहले Anil Kapoor ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ज्यादातर फैंस सेट पर उनका नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ का ऑटोग्राफ लेने आते थे। लेकिन जैकी श्रॉफ ऑटोग्राफ देने के बजाय अनिल कपूर से ऑटोग्राफ दिलवाते थे। इस वजह से वह जैकी से इनसिक्योर थे। इस बारे में जब जैकी श्रॉफ से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं बहुत लकी हूं कि ये लोग मेरे दोस्त हैं। अनिल (कपूर) मेरे सीनियर हैं और शाहरुख खान मेरा जूनियर है। लेकिन मेरे लिए सीनियर-जूनियर कोई मायने नहीं रखता। वो सब मेरे दोस्त थे। और किसी ऐसे के सामने साइन करना या ऑटोग्राफ देना बहुत अजीब लगता था। लेकिन अनिल कपूर मेरे सीनियर हैं और वो कुछ भी कह सकते हैं। पहले उन्हें साइन करने का हक है और फिर मुझे। वह मेरे डार्लिंग हैं।' जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने 'कर्मा' और 'राम लखन' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया और दोनों अच्छे दोस्त हैं।
Next Story





