मनोरंजन
Iulia Vantur Birthday Special ,इस बॉलीवुड अभिनेता के साथ है Iulia का खास रिश्ता
Tara Tandi
24 July 2023 3:44 PM IST

x
सलमान खान की करीबी दोस्त रहीं यूलिया वंतूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। यूलिया का जन्म 24 जुलाई 1980 को रोमानिया में हुआ था। बॉलीवुड में उनका नाम शुरू से ही सलमान खान के साथ जोड़ा जाता रहा है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। यह कहना गलत नहीं होगा कि यूलिया वंतूर को इंडस्ट्री में पहचान सलमान खान की वजह से मिली। 2014 में यूलिया ने सलमान खान की बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ओ तेरी में आइटम नंबर किया था।
इतना ही नहीं उन्होंने सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में 'सीटीमार' गाना भी गाया था। यूलिया अपने सिंगल एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं। यूलिया और सलमान खान के अफेयर की खबरें लंबे समय से बॉलीवुड गलियारों में चल रही हैं। पिछले 11 सालों में दोनों को कई बार साथ देखा गया है। यूलिया को पहली नजर में ही सलमान खान से प्यार हो गया था। यूलिया अक्सर सलमान खान के घर आती रहती हैं। सलमान खान के परिवार से भी उनके काफी अच्छे रिश्ते हैं।
यूलिया ने लॉकडाउन का समय सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर बिताया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई हैं। दोनों के करीबी दोस्तों की वजह से ये खबर भी फैल गई कि दोनों का शादी करने का इरादा है। हालांकि यूलिया ने इन बातों से इनकार किया है। एक पुराने इंटरव्यू में शादी के सवाल पर यूलिया वंतूर ने कहा था कि यह एक बेकार सवाल है, दो लोगों का एक साथ समय बिताना और खुश रहना जरूरी है और इसके लिए कागज पर मोहर लगाना जरूरी नहीं है।
खबरों की मानें तो सलमान खान ने यूलिया वंतूर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए कहा था। इसके बाद वह मुंबई आ गईं। हालांकि शुरुआत में उन्हें काम मिलने में काफी दिक्कत हुई। यूलिया ने कई ऑडिशन दिए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सलमान खान ने उनकी मदद की और सफलता उनके कदमों में आ गई।
Next Story





