मनोरंजन

हो गया कंफर्म! 7 फेरे लेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, शादी को लेकर चाचा का आया बयान

jantaserishta.com
8 April 2022 4:39 PM IST
हो गया कंफर्म! 7 फेरे लेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, शादी को लेकर चाचा का आया बयान
x

मुंबई: कंफर्म! इस वक्त हर ओर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के चर्चे हैं. कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि आलिया-रणबीर 15 अप्रैल को हमेशा के लिये एक-दूजे के हो जायेंगे. पर अब बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल की शादी पर आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट की मुहर लग गई है. यानी ये पक्का है कि आलिया और रणबीर रील लाइफ से रियल लाइफ में एक होने जा रहे हैं.

चाचा को मिल गया न्योता
रॉबिन भट्ट महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के हाफ ब्रदर हैं, जो बॉलीवुड के जाने-माने राइटर भी हैं. India Today से बातचीत के दौरान रॉबिन भट्ट ने ये कंफर्म किया कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सात फेरे लेने वाले हैं. बॉलीवुड कपल का वेडिंग फंक्शन चार दिन का होगा, जिसका सेलिब्रेशन RK हाउस में होगा. भट्ट परिवार की तरफ से रॉबिन भट्ट को न्योता भी मिल चुका है.
रणबीर की दुल्हनियां बनने जा रही हैं आलिया
बीते कुछ सालों में रणबीर और आलिया अपने काम के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर भी सुर्खियों में रहें. काफी समय तक खबरें आती रहीं कि ये एक-दूसरे के प्यार में हैं. पर दोनों में से किसी ने भी कभी खुल कर अपने प्यार को नहीं कबूला. पर वो वक्त भी आया जब रणबीर और आलिया दोनों ने खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार करके सबको सरप्राइज कर दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story