मनोरंजन
फातिमा सना शेख के इस अवतार से नजरें हटाना हुआ मुश्किल, ब्लैक पोल्का डॉट ट्राउजर में दिए किलर पोज़
Rounak Dey
9 May 2022 12:44 PM IST

x
जिनमें वो काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आ रहीं हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये तस्वीरें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों पूरे जोर-शोर से अपनी आने वाली फिल्म 'थार' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में फातिमा ने अपनी लेटेस्ट फोटोज़ शेयर की हैं, जिनमें वो काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आ रहीं हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये तस्वीरें।
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख इन तस्वीरों में व्हाइट फ्रंट ज़िप वाले क्रॉप टॉप और व्हाइट एंड ब्लैक पोल्का डॉट ट्राउजर में नजर आ रहीं हैं।
इन फोटोज़ में फातिमा किसी इनडोर सेटअप में किलर पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं, जिन पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
फोटोज़ में फातिमा सना शेख का ग्लॉसी मेकअप और उनके खुले बाल उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं।
फातिमा सना शेख का ये लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है, जिनमें वो अलग-अलग अंदाज में फोटो क्लिक करवाती दिखाई दे रहीं हैं।
Next Story





