मनोरंजन

बॉलीवुड हस्तियों पर जारी है आयकर विभाग का छापा, IT अफसरों ने की अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से पूछताछ, जाने लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
4 March 2021 1:47 PM IST
बॉलीवुड हस्तियों पर जारी है आयकर विभाग का छापा, IT अफसरों ने की अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से पूछताछ, जाने लेटेस्ट अपडेट
x
फाइल फोटो 

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों, कंपनियों पर बीते दिन इनकम टैक्स के छापे पड़े. गुरुवार को भी इस मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है, आज IT अफसरों ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू का बयान दर्ज किया.

बुधवार दिन में पुणे में शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी देर रात तक चलती रही. इतना ही नहीं, आयकर विभाग की टीम ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू से देर रात तक सवाल-जवाब भी किए.
आयकर विभाग के अधिकारी गुरुवार को भी तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप का बयान किया गया. पुणे के वेस्टिन होटल में ये बयान दर्ज किया जा रहा है. आयकर विभाग द्वारा सभी के फोन ले लिए गए हैं, पूछताछ के दौरान क्रू-मेंबर और अन्य स्टाफ भी मौजूद हैं.
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अनुराग कश्यप-तापसी पन्नू के ठिकानों पर जो रेड डाली गई है वो तीन दिनों तक चल सकती है. क्योंकि अधिकारियों को कई डिजिटल डॉक्यूमेंट इकट्ठे करने हैं, यही कारण है कि इसमें वक्त लग रहा है.
सवाल जवाब और छापेमारी...
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को पुणे में छापेमारी की, इसके अलावा मुंबई में इनसे जुड़े दफ्तरों में आयकर विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया. छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीमों ने कई कागजात खंगाले, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम की जांच की गई.
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू पर हुई छापेमारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी चला. कांग्रेस, शिवसेना ने इसे बदले की कार्रवाई बताया. बता दें कि अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू लगातार मोदी सरकार के खिलाफ अपनी राय रखते आए हैं और शाहीन बाग से लेकर किसान आंदोलन का समर्थन करते आए हैं.
किस मामले में हुई थी छापेमारी?
आयकर विभाग के मुताबिक, अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने, मधु मंटेना ने मिलकर फैंटम फिल्म कंपनी बनाई थी. लेकिन 2018 में इस कंपनी को बंद कर दिया गया, इसी कंपनी से जुड़े टैक्स के मामले में छापेमारी की गई थी. फैंटम फिल्म के अलावा एक्सीड एंटरनेटमेंट, रिलायंस एंटरटेनमेंट पर भी छापेमारी की गई.
इन कंपनियों के अलावा KRI टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के दफ्तरों पर भी आयकर विभाग के छापे पड़े. ये कंपनी तापसी पन्नू के कामकाज को संभालती है. आयकर विभाग का कहना है कि इन सभी के द्वारा जो आयकर रिटर्न्स भरे गए हैं, वो मेल नहीं खाते हैं. यही कारण है कि टैक्स नियमों में गड़बड़ी का शक हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story