मनोरंजन

'इश्कबाज' फेम के घर खुशियों की दस्तक, एक्टर ने पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर दी गुडन्यूज

Gulabi
7 Nov 2020 10:54 AM GMT
इश्कबाज फेम के घर खुशियों की दस्तक, एक्टर ने पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर दी गुडन्यूज
x
एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी और पत्नी जानकी के जिंदगी के खूबसूरत पल शेयर किए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टीवी के पॉप्युलर स्टार नकुल मेहता जल्द ही पापा बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। नकुल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी और पत्नी जानकी के जिंदगी के खूबसूरत पल शेयर किए हैं। वीडियो में दिखाया गया कि कैसे बचपन के दोस्त नकुल और जानकी रिलेशनशिप में आए, दोनों ने शादी की और अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं।

नकुल के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नकुल ने लिखा, बेस्ट फ्रेंड, गर्लफ्रेंड, मिसेस और अब यह।

वहीं जानकी ने बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर कर लिखा, हमारा क्वारंटाइन बिल्कुल भी बोरिंग नहीं था।

बता दें कि नकुल मेहता और जानकी ने जनवरी 2012 में शादी की थी। शादी से पहले उन्होंने एक-दूसरे को 9 सालों तक डेट किया। जानकी एक सिंगर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट और स्टेज परफॉर्मर हैं।

नकुल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शाहरुख खान के साथ एक ऐड के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2008 में अध्ययन सुमन की फिल्म हाल ए दिल से नकुल ने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा और फिर उन्होंने टीवी शोज में काम करना शुरू किया। साल 2012 में उन्होंने 'प्यार का दर्द है' से टीवी में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह कई शोज जैसे इश्कबाज और दिल बोले ओबेरॉय जैसे शोज में काम कर चुके हैं।

Next Story