मनोरंजन

'इश्क विश्क' की एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी ने कॉर्डेलिया क्रूज पर दिखाया जहाज का आलीशान नजारा

Tara Tandi
7 Oct 2021 6:11 AM GMT
इश्क विश्क की एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी ने कॉर्डेलिया क्रूज पर दिखाया जहाज का आलीशान नजारा
x

शाहिद कपूर के साथ फिल्म'इश्क विश्क' की एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी ने कॉर्डेलिया क्रूज दिखाया जहाज का आलीशान नजारा (Shenaz Treasury) फिल्मों में कम दिखाई देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह बतौर ट्रैवेल व्लॉगर और कॉन्टेंट क्रिएटर के रूप में वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। शहनाज ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कॉर्डेलिया क्रूज पर जाती दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने क्रूज का पूरा नजारा दिखाया है। कॉर्डेलिया क्रूज इन दिनों चर्चा में है। आर्यन खान और सात अन्य लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉर्डेलिया क्रूज के जहाज से हिरासत में लिया था

परिवार के साथ पहुंचीं

शहनाज अपने परिवार के साथ क्रूज पर गई थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जहाज? ट्रेन? प्लेन? बाइक? या कुछ और? तुम क्या हो? मैं एक नाव हूं। मैं एक जहाज पर कंसीव हुई थी। मेरे डैड एक कप्तान थे। मैं कई जहाजों पर रही हूं लेकिन कभी भी पैसेंजर क्रूज पर नहीं गई।'


जहाज का आलीशान नजारा

वीडियो में शहनाज कहती हैं, 'आपने इस शिप को खबरों में देखा होगा। खैर आज मैं इस जहाज पर जा रही हूं।' वह जहाज के लॉबी से लेकर डेक पर पोज देती हैं।

क्रूज ने जारी किया था बयान

बता दें कि आर्यन खान ड्रग्स मामले के बाद कॉर्डेलिया क्रूज ने एक बायन जारी कर कहा था कि 'क्रूज किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसमें शामिल नहीं है। कॉर्डेलिया क्रूज ने अपने जहाज को एक निजी कार्यक्रम के लिए दिल्ली स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को किराए पर दिया था। हम क्रूज पर इस तरह की गतिविधियों की निंदा करते हैं।'

Next Story