मनोरंजन
इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर
jantaserishta.com
6 Oct 2026 2:01 PM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री इशा दत्ता इन दिनों सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर बीटीएस तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें फिल्म से जुड़ी झलकियां देखने को मिल रही हैं। इन तस्वीरों में निर्देशक अभिषेक पाठक समेत फिल्म के सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "टीम के साथ एक फोटो।"
अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' का निर्देशन और लेखन अभिषेक पाठक ने किया है। 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में इशिता दत्ता ने मुख्य किरदार विजय सालगांवकर (अजय देवगन) की बड़ी बेटी अंजू सालगांवकर का किरदार निभाया है। फिल्म में इशिता दत्ता के अभिनय और उनके किरदार को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म की बात करें तो उसको भी दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन ऐतिहासिक कमाई की। दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी फिल्म में इशिता दत्ता का रोल काफी दमदार और महत्वपूर्ण रहा है। सैम की मौत के बाद से उनके किरदार के मन में जो डर, तनाव और मानसिक आघात था, उसे उन्होंने पर्दे पर बहुत ही संजीदगी से उतारा है।
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर), तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी), जयदीप अहलावत (राजवीर सिंह तोमर), रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर के परिवार और पुलिस के बीच माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है। इस बार मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति (रजत कपूर) की मदद के लिए एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) के पास पहुंचते हैं, जिनके पास एक नया और मजबूत सबूत है। फिल्म का पहला हाफ राजवीर और विजय सालगांवकर के टकराव पर आधारित है जबकि दूसरा हाफ कोर्ट रूम ड्रामा और जबरदस्त क्लाइमेक्स में बदल जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





