मनोरंजन
राजस्थान में ‘फुरसत’ के सेट से ईशान खट्टर ने शेयर की मजेदार यादें
jantaserishta.com
12 Jun 2025 12:25 PM IST

x
मुंबई: अभिनेता ईशान खट्टर ने अपनी 2022 की शॉर्ट फिल्म ‘फुरसत’ के सेट से कुछ मजेदार पल शेयर किए। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हुई थी।
ईशान ने इंस्टाग्राम पर सेट की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जो प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहे हैं। शेयर की गई तस्वीरों में से एक में ईशान खट्टर कैमरे की ओर देखते हुए चल रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह नकली दाढ़ी और एक प्रॉप के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, एक वीडियो में ईशान रेगिस्तान में खड़े होकर अरबी लहजे में मजाकिया कमेंट्री करते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वह एक इमारत से कई मंजिल नीचे रखे डस्टबिन में पिस्ता के छिलके से निशाना लगाने की कोशिश करते नजर आए। इन पलों को शेयर करते हुए ईशान ने कैप्शन में लिखा, “साल 2022 में ‘फुरसत’ के सेट से थ्रोबैक, जब राजस्थान की गर्मी मेरे दिमाग पर चढ़ गई थी।”
‘फुरसत’ एक म्यूजिकल रोमांस शॉर्ट फिल्म है, जिसमें ईशान खट्टर के साथ अभिनेत्री वामिका गब्बी और सलमान यूसुफ खान भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक प्राचीन वस्तु मिलती है, जो उसे भविष्य में ले जाती है। इस खोज का उसके वर्तमान जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
खास बात यह है कि इस फिल्म को 'आईफोन-14 प्रो' से शूट किया गया था, जिसके सिनेमैटोग्राफर स्वप्निल एस. सोनवणे थे। विशाल भारद्वाज को यह फिल्म स्मार्टफोन से शूट करने का विचार कोविड-19 महामारी के दौरान स्मार्टफोन से बनी अन्य शॉर्ट फिल्मों को देखने के बाद आया था।
ईशान की हालिया फिल्म ‘होमबाउंड’ है, जिसे कान्स फिल्म फेस्टिवल के ‘अनसर्टेन रिगार्ड’ सेक्शन में चुना गया। नीरज घायवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी हैं। यह कहानी दो दोस्तों की है, जो पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं, लेकिन इस राह में उनकी दोस्ती पर असर पड़ता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





