मनोरंजन

ईशान खट्टर किसी के याद में करने लगे पुल-अप, चौंक जाएंगे आप, देखें वायरल PHOTO

Rounak Dey
28 Oct 2021 9:11 AM IST
ईशान खट्टर किसी के याद में करने लगे पुल-अप, चौंक जाएंगे आप, देखें वायरल PHOTO
x
इस फिल्म में ईशान खट्टर ने ब्लैकी का किरदार निभाया है। जी स्टूडियों के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मकबूल खान ने किया है।

अभिनेता ईशान खट्टर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर अपने बड़े भाई शाहिद कपूर और उनके परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो वर्कआउट करते दिख रहे हैं।

इस मोनोक्रोम वीडियो को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान शर्टलेस होकर पुल-अप लगा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पैरों से एक वेट प्लेट को भी बाधा हुआ हैं। ईशान की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।




हाल ही में वो अभिनेत्री अनन्या पांडे को एनसीबी ने क्रूज ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। उससे पहले अनन्या ने मिलने ईशान खट्टर फूलों का एक गुलदस्ता लेकर उनसे मिलने पहुंचे थे। ईशान की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने शेयर किया था। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही राजा कृष्णा मेनन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म साल 1971 में हुई भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में ईशान के साथ मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और मां आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।
इसके अलावा वो गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ईशान और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ अहम निभा रहे हैं। आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'खाली पीली' में एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ देखा गया था। इस फिल्म में ईशान खट्टर ने ब्लैकी का किरदार निभाया है। जी स्टूडियों के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मकबूल खान ने किया है।


Next Story