वीडियो

BB-17 में ईशा ने अभिषेक को लेकर किया खुलासा

Santoshi Tandi
13 Dec 2023 1:16 PM GMT
BB-17 में ईशा ने अभिषेक को लेकर किया खुलासा
x

मुंबई : बिग बॉस’ को टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो में से एक माना जाता है। अभी इसका 17वां सीजन चल रहा है। घर के अंदर आएदिन नए-नए ड्रामा होते हैं। कभी प्यार होता है तो कभी तकरार। खैर जो कुछ भी हो फैंस का तो भरपूर मनोरंजन हो रहा है। इस बीच शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

#IshaMalviya mentioning an incident from outside how #AbhishekKumar SLAPPED her when he came to know how many friends she had in a club 💀🤯#BB17 #BiggBoss17 pic.twitter.com/PavcsdrU8O

— Rachit (@rachitmehra_2) December 12, 2023

ईशा वीडियो में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन से कहती हैं कि मैं किसी को बता रही थी कि मेरा बॉयफ्रेंड ऐसा है टाइप करके। अभिषेक ने मुझसे कहा कि इतने दोस्त हैं क्या तेरे? मैंने कहां हां….इन लड़कियों को मैं जानती हूं। इसके बाद मैं कुछ बोलूं उससे पहले ही अभिषेक ने मुझे एक जोर का थप्पड़ मार दिया। उसने इतनी तेज थप्पड़ मारा कि मेरी आंख के नीचे निशान पड़ गया। बता दें कि ईशा और अभिषेक ‘बिग बॉस’ में लड़ते-झगड़ते ही आए थे। उनका एक साल पहले ब्रेकअप हो चुका है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story