मनोरंजन

ईशा मालवीय ने रिंकू पर साधा निशाना

Mohammed Raziq
30 May 2024 2:52 PM IST
ईशा मालवीय ने रिंकू पर साधा निशाना
x
मुंबई : ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट रहे ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हो चुका। BB-17 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस रिंकू धवन ने उनके ब्रेकअप पर कमेंट किया था कि वह सरप्राइज नहीं हैं और उन्हें पता था कि ऐसा होगा। इसके अलावा रिंकू ने कहा था कि ईशा लोगों को यूज करती हैं। अब ईशा ने इस पर रिएक्शन दी है।
ईशा ने गलाटा प्लस से बात करते हुए कहा कि रिंकू खुद तलाकशुदा हैं और अपना रिश्ता नहीं संभाल पाईं और अब वह 20 साल की लड़की पर कमेंट कर रही हैं। हां हम यंगस्टर्स हैं हमारा ब्रेकअप होता है, हम रिलेशनशिप में आते हैं, लेकिन वह तो तलाकशुदा हैं।
मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था, लेकिन उन्हें भी दूसरों पर कमेंट नहीं करना चाहिए क्योंकि वह खुद की शादी नहीं संभाल पाई हैं। रिंकू ने हाल ही जूम को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मैं सरप्राइज नहीं हूं। मुझे पता था ऐसा होगा। मैंने समर्थ के साथ एक लड़ाई के दौरान कहा था कि 6 महीने के अंदर तुम अखबार में पढ़ोगे कि ईशा किसी और के साथ है।
Next Story